May 19, 2020

Samsung ने थाइलैंड में लॉन्च किए Galaxy A11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन

Samsung ने दो बजट स्मार्टफोन Galaxy A11 और Galaxy A31 को मार्च महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग देशों में लॉन्च करना शुरू कर दिया है। Galaxy A11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन को सैमसंग ने सबसे पहले थाइलैंड में लॉन्च किया है।Samsung ने Galaxy A11 और  Galaxy A31 स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में थाइलेंड  में लॉन्च किया है। सैमसंग ने Galaxy A11 स्मार्टफोन का 3GB RAM वेरिएंट को थाइलैंड में 5,199 Baht (करीब 12,300 रुपये) की कीमत और Galaxy A31 स्मार्टफोन का 6GB रैम वेरिएंट को 8,999 Baht (करीब 21,300 रुपये)  में पेश किया है। दोनों फोन का ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया गया है।Galaxy A11 में 6.4-इंच की 720×1560 LCD डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy A11 में कंपनी ने 1.8GHz octa कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम/3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh बैटरी का ऑप्शन दिया जा सकता है।Samsung Galaxy A11 में कंपनी ने कुल चार कैमरे दिए हैं। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13मेगापिक्सल का प्राइमरी  कैमरा है। साथ में दूसरा 5मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा 2मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन के बैक में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED , डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी स्पीड  2GHz पर क्लॉक की गई है। Galaxy A31 स्मार्टफोन को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है।Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन में क्वार्ड कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमेरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ  8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। सैमसंग के इस फोन में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच के साथ 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन को Samsung Pay और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Galaxy A31 स्मार्टफोन में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

No comments:

Post a Comment

I hope you are a healthy and happy be careful

aps

15 हज़ार की नौकरी छोड़ अपने आइडिया के साथ बढ़े आगे, 3 महीने में ही हुआ 5.5 लाख का मुनाफ़ा जिंदगी में सफल होना तो हर कोई चाहता है लेकिन सफलता हास...