May 14, 2020

OPPO Find X2 सीरीज भारत में जल्द देगी दस्तक, कंपनी ने किया कंफर्म

Oppo Find X2, Find X2 Pro का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स के लिए गुड न्यूज है​कि ये स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि ये सीरीज भारत में एक्सक्लूसिव ई—कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध होगी। इसमें खास फीचर्स के तौर पर 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120Hz Ultra Vision स्क्रीन मौजूद है।OPPO India के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि OPPO Find X2 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी और इसमें खास फीचर के तौर पर 120Hz Ultra Vision स्क्रीन उपलब्ध होगी। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया है कि ये सीरीज भारत में एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध होगी। Amazon पर भी यह सीरीज कुछ फीचर्स के साथ लिस्ट हो गई है और यहां Notify Me का ऑप्शन भी दिया गया है।इन दोनों स्मार्टफोन में लगभग एक समान फीचर्स दिए गए हैं। इनमें स्टोरेज और कैमरा सेगमेंट में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। Find X2 और Find X2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का क्यूएचडी+ एमोलेड अल्ट्रा विजन स्क्रीन दी गई है। जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से कोटेड है। यह फोन Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करते हैं और भारत में 5G सपोर्ट के साथ दस्तक देंगे। दोनों ही फोन में 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।OPPO Find X2 में 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं इसमें 48MP Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10x हाइब्रिड व 60x डिजिटल जूम के साथ 32MP का टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। इसमें 4,260mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Find X2 में 48MP Sony IMX586 का मेन दिया गया है। जबकि सेकेंडरी कैमरा 12MP के अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। वहीं तीसरा, 13MP का टेलिफोटो लेंस है और इसमें 20x डिजिटल जूम दिया गया है। दोनों फोन्स में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,200mAh की बैटरी उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

I hope you are a healthy and happy be careful

aps

15 हज़ार की नौकरी छोड़ अपने आइडिया के साथ बढ़े आगे, 3 महीने में ही हुआ 5.5 लाख का मुनाफ़ा जिंदगी में सफल होना तो हर कोई चाहता है लेकिन सफलता हास...